पैट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर जन आक्रोश यात्रा  निकाली

खबरें अभी तक। पैट्रोल-डीजल  और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने मेवात के नूंह मुख्यालय जन आक्रोश यात्रा  निकाली। यात्रा पूर्व मंत्री आफ़ताब अहमद के निवास से शुरू हुई मुख्य बाजार होते हुए अंबेडकर चौक पर समाप्त हुई।

पूर्व मंत्री आफ़ताब अहमद ने आरोप लगाया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद भी केंद्र सरकार तेल के रेट कम नहीं कर रही है। तेल के दाम बढ़ने के कारण मंहगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है।