हरियाणा: इनेलो को बड़ा झटका पटौदी से विधायक रहे रामवीर सिंह ने दिया इस्तीफा

ख़बरें अभी तक। पूर्व विधायक रामवीर सिंह ने आज अपने कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर गहन विचार-विमर्श के बाद इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी को अलविदा कह दिया। उसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर विधिवत रूप से पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। पूर्व विधायक रामवीर सिंह ने पार्टी में चल रही खींचतान से परेशान होकर के पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है। पूर्व विधायक रामवीर सिंह ने कहा पटौदी क्षेत्र के विकास ,गरीब और किसानों के विकास के लिए पार्टी को छोड़ना ही उचित लगा उन्होंने आरोप लगाया की पार्टी में ना ही तो कार्यकर्ताओं को कोई साथ मिल पा रहा है नहीं संगठन का सहयोग प्राप्त हो रहा है और संगठन में भी संगठन को जोड़ने वाले कम और तोड़ने वाले ज्यादा है।

उन्होंने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में जो पदाधिकारी नियुक्त किए गए थे  उन्होंने कभी कार्यालय में भी आ करके नहीं   देखा जब संगठन सुचारू रूप से काम ही नहीं कर रहा तो ऐसे संगठन में रहने से फायदा क्या यही विचार विमर्श करने के बाद आज विधिवत रूप से इंडियन नेशनल लोकदल को त्याग दिया है

रामवीर सिंह ने बताया 1996 मैं उन्होंने इंडियन नेशनल लोक दल को ज्वाइन किया था। समय कैडर पार्टी मानी जाती थी। उत्तर प्रदेश से लेकर के गांव तक की इकाइयां बनी हुई थी, लेकिन आज यह स्थिति है कि संगठन नाम की कोई चीज ही नहीं बची है।

भविष्य की राजनीति को लेकर पूछे गए सवाल में बताया कि कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद ही तय हो पाएगा वक्त आने पर बता दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा लोग कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दे रहे थे। लेकिन यहां तो कांग्रेस अध्यक्ष मुक्त हो गया है। 1 महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है। कांग्रेसी अभी तक अपना अध्यक्ष नहीं हो पाई है। लोकतंत्र का सबसे बड़ा आधार विपक्ष को माना गया है। लेकिन विपक्ष जनता के मुद्दों को उठाने में नाकामयाब है। बिखरा हुआ विपक्ष है अभी लोकसभा के चुनाव को  ही ले कर देख लो पूरा विपक्ष प्रधानमंत्री बनने की होड़ में लगा हुआ था। कयास लगाए जा रहे हैं 23 जुलाई  पूर्व विधायक राम सिंह का जन्मदिन और उस दिन नई पार्टी ज्वाइन कर सकते है।