प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी का असर दिखेगा हरियाणा में, अशोक तंवर ने जारी किया ये आदेश

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के बाद हरियाणा में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की तऱफ से कार्यकर्ताओं को पूरे प्रदेश भर में धरने प्रदर्शन को लेकर आदेश जारी किया है।

देखिये ये आदेश

*अतिआवश्यक सूचना*
हमारी माननीय नेता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी, जब सोनभद्र में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए गयी तो वहाँ पर प्रदेश की भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया जाता है कि UP की भाजपा सरकार के इस तानाशाही रवैये का जोरदार विरोध करते हुए हर जिले में आज ही धरना प्रदर्दशन किया जाए ।

अशोक तंवर,
अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी