भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा सुश्री इंदु गोस्वामी ने अपने पद से दिया त्यागपत्र

ख़बरें अभी तक। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा इंदू गोस्वामी ने स्वेच्छा से अपने पद से त्याग पत्र दिया है जिसे मंजूर कर लिया गया है। उन्होनें बताया कि इंदू गोस्वामी के स्थान पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती धनेश्वरी ठाकुर (मनाली) को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षा नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।