पूजा करवाने की आड़ में तांत्रिक और उसके चेले ने महिला से किया दुष्कर्म

ख़बरें अभी तक। एक महिला को तांत्रिक के पास जाना महंगा पड़ गया। श्मशानघाट में पूजा करवाने की आड़ में तांत्रिक और उसके चेले ने महिला से दुष्कर्म कर डाला। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तांत्रिक और उसके चेले को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि महिला थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई कि बेटे के इलाज के बहाने तांत्रिक गुरु प्रकाश चंद (56) और चेले ज्ञान चंद (42) ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

रविवार को तांत्रिक ने महिला को कहा कि शमशानघाट में पूजा करवानी होगी, पीड़िता को वहीं रुकने के लिए कहा गया। शाम के वक्त पूजा के बहाने महिला को गाड़ी में बिठाकर सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के नारग लेकर पहुंच गए। यहां कमरे में महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। सूत्रों का यह भी कहना है कि पुलिस जब तांत्रिक को गिरफ्तार करने वहां पहुंची, उस समय भी करीब 50 लोग पूजा-पाठ के लिए वहां पहुंचे हुए थे।

इस घटना के बाद पुलिस भी चाहती है कि लोग तांत्रिकों के झांसे में न आएं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सामूहिक बलात्कार का मामला आईपीसी की धारा-376 (2जी) के तहत दर्ज किया है। इसके अलावा आईपीसी की धारा-420, 365, 366, 342, 120बी व 506 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक मदुसुदन शर्मा ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत में पेश किया गया जिसमे उन्हें 5 दिन का रिमांड दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला को नारग में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। गौरतलब है कि गिरफ्तार तांत्रिकों के एक साथी के खिलाफ पहले भी दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था।