असम, बिहार में बाढ़ का कहर , 100 लोगों ने गंवाई जान,असम में बारिश का हाई अलर्टजारी

ख़बरें अभी तक। असम में बाढ़ का प्रकोप इस कदर हावी है कि यहां 52 लाख लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं। वहीं बिहार में लगभग 47 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। अभी तक वहां के लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। असम और बिहार के कई राज्यों में तबाही मची हुई है। असम में बारिश का हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। अभी तक बाढ़ की चपेट में 100 से अधिक लोग अपनी जान गंवा बैठे है।

इसी के साथ असम में ब्रह्मपुत्र और बिहार में कोसी और कंडक नदी की बाढ़ ने लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया है। बुधवार को भी बिहार और असम में बाढ़ से कोई राहत नहीं मिली है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान लगभग पूरी तरह से पानी में डूब चुका है। बता दें कि ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां गुवाहाटी समेत कई इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।