राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया रोचक तथ्य का खुलासा, कहा रोहतक है मेरे लिए लक्की

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का नया राज्यपाल नियुक्त किया है. इसे लेकर आचार्य देवव्रत ने खुलासा किया है कि उनके लिए रोहतक बहुत महत्वपूर्ण रहा है। पिछली बार जब वो हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए थे, उस दौरान भी रोहतक में एक कार्यक्रम में थे। अब सोमवार को एक बार फिर जब वो रोहतक के हिंदु कॉलेज में एक कार्यक्रम में आए थे, उसी दौरान राष्ट्रपति भवन से गुजरात का राज्यपाल बनाए जाने का संदेश मिला।

एक अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यहा रोचक तथ्य की जानाकारी दी। आचार्य देवव्रत ने बताया कि 8 अगस्त 2015 को जब पहली बार राज्यपाल बनने की सूचना राष्ट्रपति भवन से मिली थी,तब वह रोहतक के आर्य कन्या कालेज में संबोधित कर रहे थे। इस बीच राष्ट्रपति भवन से लगातार उनके मोबाइल फोन की घंटी बजती रही और उन्होंने अपना संबोधन जारी रखा। संबोधन पूरा होने के उपरांत जब उन्होंने काल रिसीव की तो उन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बनने की सूचना मिली। इसी प्रकार सोमवार को जब वह रोहतक के हिंदु कॉलेज में अपना व्याख्यान दे रहे थे, तभी उनको गुजरात का राज्यपाल बनाने की सूचना मिली।