कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने दी नए राज्यपाल कलराज मिश्र को बधाई, आचार्य देवव्रत के कार्यो की सरहना

ख़बरें अभी तक। कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्कत होने पर कांग्रेस ने उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है की राज मिश्र प्रदेश में विपक्ष की बात सुनेगे। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने निवर्तमान राज्यपाल आचार्य देवव्रत को कांग्रेस पार्टी की ओर से शुभकामनाएं दी है।

प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि लोकतन्त्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती है ऐसे में उन्हें उम्मीद है हिमाचल के नए राज्यपाल विपक्ष को अनदेखा नहीं करेगे। राठौर ने आचार्य देवव्रत के कार्यों की सरहना की और कहा कि राज्यपाल के तौर पर प्रदेश को दी गई उनकी वेहतर सेवाओं जिसमें जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास थे के लिए उन्हें याद रखा जायेगा।