असम में आई बाढ़ से मची तबाही ,15 से अधिक लोगों ने गंवाई जान

ख़बरें अभी तक। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का पानी लगातार बढ़ता जा रहा है जिसके चलते असम के 30 जिलें बाढ़ की चपेट में आ चुके है। असम के काजीरंगा नेश्नल पार्क में भी 90 फीसदी हिस्सा डूब चुका है. बाढ़ के कारण 42 लाख 86 हजार लोग प्रभावित हो चुके है। लोग इस बाढ़ से बचने के लिए सुरक्षित स्थान ढूंढ रहे है। बता दें कि असम के कई गांव टापू बन चुके  है। बाढ़ के कारण 15 लोग अपनी जान गंवा चुके है।अगर बात काजीरंगा  नेश्नल पार्क की करे तो बाढ़ के कारण छोटे छोटे द्वीपो में तब्दील हो चुके है ,जिसके कारण वहां फसे जानवरों को सुरक्षित ठिकानो पर पहुचाने के लिए लगातार  रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। लगातर लोग सुरक्षित ठिकानों पर पहुचने के लिए प्रयास कर रहे है। असम में आई बाढ़ के कारण वहां के लोग पूरी तरह से बेघर हो चुके है, वो लोग केवल सुरक्षित ठिकाने की तलाश में  है।