शिमला में बारिश के कारण गिरा मकान,बाल- बाल बचे बुज़ुर्ग दंपति

ख़बरें अभी तक। बरसात का मौसम शुरू होते ही प्रदेश में लैंडस्लाइड और मकान के गिरने की घटनाएं में सामने आने लगी है। सुबह के वक्त राजधानी शिमला में हुई मूसलाधार बारिश से एक मकान गिरने का मामला सामने आया है। बेनमोर वार्ड में रूकविल एनेक्सी नामक इस मकान से गिरने से कोई जानी नुकसान नही हुआ है। इस हादसे में बुज़ुर्ग दंपति बाल बाल बचे। हालांकि जो मकान गिरा वह पिछले लंबे समय से खाली पड़ा हुआ था। लेकिन साथ लगते मकान पर भी मलबा गिरा जहां बुजुर्ग दंपति रहते थे। अब उनका रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। साथ ही अभी भी मकान के गिरने का खतरा बना हुआ है।

मौके पर पहुंची स्थानीय पार्षद किमी सूद व मेयर कुसुम सदरेट ने जल्द रास्ते को बहाल करने की बात कही है। मेयर ने कहा की ये मकान जर्जर हो चूका है।इसे पहले ही असुरक्षित घोषित किया गया था लेकिन मकान मालिक शिमला से बाहर रहता है इसलिए मकान को गिराया नही जा सका। अब सभी अधिकारी यहाँ मौजूद है साथ लगते मकान को और ज्यादा नुकसान न पहुंचे इस पर कार्यवाही की जा रही है।

गौरतलब है कि राजधानी शिमला में बरसात के मौसम काफी लैंडस्लाइड, पेड़ गिरने और मकान गिरने की घटनाएं सामने आती है। जिससे कई बार लोगों की भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है।