बलात्कार की घटनाओं पर महिला कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

ख़बरें अभी तक। प्रदेश में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं पर महिला कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हर दिन बलात्कार की घटनायें बढ़ रही है सरकार घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जेनब चंदेल ने शिमला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों के खिलाफ विरोध करने के निर्देश दिए गए हैं।

जेनब चंदेल ने कहा कि एक तरफ सरकार ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं’ की बाते करती है, जबकि दूसरी तरफ बेटियां स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं है। स्कुल जाने के लिए बसें नहीं है सरकार नाम की चीज ही नहीं है। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को कमजोर शासक करार दिया है और कहा है कि अपराध तभी बढ़ता है जब शासक की प्रशासन पर पकड़ कमजोर होती है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बहुत ख़राब है।

वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कानून व्यवस्था पर कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था उतनी ख़राब नहीं है जितना विपक्ष हमलावर हो रहा है।हिमाचल प्रदेश काफी शांतिप्मेंरिय राज्य है जब भी इस तरफ की घटनाएं होती है तो लोग आक्रोश में आ जाते है। लेकिन फिर भी इस तरफ की घटनाये नहीं होनी चाहिए। सरकार बलात्कार की घटनाओ पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठा रही है।