HR: परिजनों को देखकर फरार हुए प्रेमी जोड़े ने खाया जहर

ख़बरें अभी तक। ख़बर हरियाणा के सिरसा से है जहां सिरसा के एक गांव से दो प्रेमी जोड़े पहले तो फरार हुए और बाद में दोनों ने जहर निगल लिया। जहर निगलने से महिला की मौत हो गई है। और युवक की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। युवक को सिरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि फतेहाबाद निवासी महिला पाल कौर(32) सिरसा के एक गांव में विवाहित है। और शादी के कुछ साल बाद वह गांव के ही 22 वर्षीय अमृत से प्रेम करने लगी। कुछ दिन पूर्व दोनों घर से भाग गए। परिजन दोनों को तलाश कर रहे थे। परिजन तलाशते हुए राजस्थान पहुंचे तो दोनों ने जहर निगल लिया।

वहीं रोड़ी थाना पुलिस के एएसआइ रणसिंह के अनुसार मृतका के पिता फतेहाबाद निवासी नीलू सिंह ने बयान दिया है कि वे दोनों को ढूंढ रहे थे। जैसे ही वे उन्हें ढूढंते हुए राजस्थान पहुंचे तो दोनों ने उन्हें देखकर जहर खा लिया। जिसमें महिला की मौत हो गई।