2022 तक किसानों को ओर ज्यादा संपन्न करने का किया ऐलान :  धनखड़

खबरें अभी तक। हरियाणा के किसानों की हालत के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं, किसानों की इस हालत को देखते हुए कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने एक फैसला लिया है। जिसमें धनकड़ ने कहा है कि दिल्ली को अंडे और दूध सप्लाई करेगें। जिससे 2022 तक किसानों को ओर भी ज्यादा संपन्न बनाया जा सकता है। किसानों को बुरी हालत से निकालने के लिए धनकड़ ने कल दिल्ली में एक बैठक का आयोजन किया था। जिसमें हरियाणा से ओपी धनखड़, हिमाचल से रामलाल मार्कण्डेय और उत्तरप्रदेश के सूर्यप्रताप सही और पंजाब के काह् सिंह पन्नु मौजूद रहे।

धनखड़ ने किसानों की आय को दुगुनी करने के लिए यह फैसला लिया है। इस बैठक में हरियाणा के अलावा हिमाचल, उत्तरप्रदेश, पंजाब के सभी कृषि मंत्री शामिल रहे और वहीं धनखड़ ने 2022 तक किसानों की इस दयनीय हालत को सुधारने के लिए दूध और अंडे सप्लाई करने का फैसला लिया।

इसी दौरान उन्होंने कहा कि ‘मेरा ब्योरा मेरी फसल’ पोर्टल से हर किसान रिकार्ड पर आ जाएगा तो किसानों के लिए योजना बनाने में आसानी होगी। किस तरह से फसलों का पैटर्न बदलना है, किसान कितनी आमदनी ले रहा है, इन सब कामों में आसानी होगी। धनखड़ ने बताया कि हरियाणा भी किसान सम्मान निधि देने जा रहा है, पेंशन भी हम केंद्र से ज्यादा अच्छी कर रहे हैं।