मुंबई में अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने के आसार, मुंबई पुलिस ने लोगों को सर्तक रहने की दी सलाह

खबरें अभी तक। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में तेज बारिश लगातार जारी है। वहीं  अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताते  हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही आपको बता  दें कि मुंबई पुलिस ने बारिश के बारे में ट्वीट करते हुए कहा, ‘मौसम विभाग ने

मुंबई में अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश का ऐलान किया है। हम मुंबई के सभी निवासियों से आग्रह करते हैं कि पूरी ऐहतियात और सुरक्षा बरतें। किसी भी आपात स्थिति में 100 डायल कर पुलिस को सूचित करें।’

साथ ही बारिश की वजह से कई इलाकों में जाम जैसी  स्थिति बन गई है। जिस कारण लोगों को ऑफिस जाने में परेशानी उठानी पड़ रहा है। अब तक मुंबई उपनगर में 1163.1 जबकि शहर में 715.1 एमएम बारिश हो चुकी है। मुंबई, ठाणे, पालघर सहित पूरे उत्तर कोंकण इलाके में बारिश का असर दिखाई पड़ रहा है। अब तक मुंबई उपनगर में 1163.1 जबकि शहर में 715.1 एमएम बारिश हो चुकी है।