MI Days Sale एक बार फिर शुरू, जानिए खास ऑफर्स और डिस्काउंट

खबरें अभी तक। चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi की Mi Days Sale का आयोजन Amazon और Flipkart पर हो चुका है। साथ ही Xiaomi की आधिकारिक साइट Mi.com पर Mi Super Sale की शुरुआत की गई है। यह सेल 9 जुलाई तक चलेगी। अगर आपका मन Xiaomi स्मार्टफोन्स खरीदने का हैं तो यह अच्छा मौका है। Mi Days और Mi Super Sale के दौरान यूजर्स Redmi 6A ,Redmi Note 5 Pro, Poco F1, Mi A2 और Redmi Y3 जैसे स्मार्टफोन्स को डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ खरीद सकते है।

आपकोे बता दें कि Redmi 6A के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है। वहीं ऑफर पर इसे 6,199 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। वहीं, Redmi Note 5 Pro के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये की कीमत है लेकिन सेल के दौरान उसे 11,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।बता दें कि यह डील Amazon और Mi.com पर उपलब्ध है।

अगर बात करें Redmi Note 7 Pro की तो इसका  6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट  6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी सेल में उपलब्ध कराया गया है। ये दोनों वेरिएंट ही Flipkart और Mi.com पर ओपन सेल में बिक्री के लिए मौैजूद हैं। साथ ही Redmi Note 7 Pro के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की अगली फ्लैश सेल 12 जुलाई को आयोजित की जा सकती है। यह डील Flipkart और Mi.com पर उपलब्ध है।

अगगर बात करें Redmi Note 7S की तो इस फोेन पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट पर उपलब्ध है। ये ऑफर Flipkart और Mi.com पर दिया जा रहा है। वहीं, Redmi Y3 को Mi.com और Amazon से 1,000 रुपये के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इतना ही नही बल्किPoco F1 को Mi.com और Flipkart पर 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। Mi A2 को Amazon और Mi.com से 2,000 रुपये तक के अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।