हिमाचल: पांवटा साहिब में निकला विशालकाय अजगर

ख़बरें अभी तक। पांवटा साहिब के समीप कुलहाल में बीती देर शाम एक विशालकाय अजगर आबादी क्षेत्र में घुस गया। अजगर के घुसने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। अजगर की लंबाई लगभग 20 फुट बताई जा रही है। इस घटनाक्रम में अच्छी बात यह रही कि लोगों ने अजगर को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
कुछ निडर युवकों ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और वन विभाग के हवाले कर दिया। इतने विशालकाय सांप को इस क्षेत्र में पहली बार देखा गया है। इस क्षेत्र से बड़े सर्प लगभग विलुप्त हो चुके हैं। इतने बड़े आकार के सर्प का आबादी क्षेत्र तक पहुंचने से हर कोई हैरत में है।