प्रियंका चोपड़ा नही करती पति निक जोनस के लिए शॉपिंग,ये बताई वजह

खबरें अभी तक। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस  अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। वैसे भी उनकी, केमिस्ट्री जबरदस्त है।बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो पति निक जोनस के लिए शॉपिंग नहीं कर सकती हैं।

बॉम्बे टाइम्स की खबर के अनुसार प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें शॉपिंग करना बिल्कुल पसंद नहीं है। बुक्स के अलावा वो निक के लिए कुछ नहीं खरीद सकती है। खासतौर पर कपड़े-जूते। निक जोनस अपने कपड़ों और जूतों के टेस्ट को लेकर बहुत प्रसिध्द हैं। इसलिए वो निक के लिए शॉपिंग नहीं कर सकती है। साथ ही प्रियंका ने ये भी कहा कि वो निक के लिए वो सामान खरीदेगी जो उन्हें पसंद है।

अगर बात करें उनके वर्क फ्रंट की तो प्रियंका द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। फिल्म में जायरा वसीम, फरहान अख्तर भी अहम रोल में हैं। सोनाली बोस ने इसे डायरेक्ट किया है। फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज होगी। जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।