दिल्ली में देगा दस्तक मानसून, मुंबई में आज भी अलर्ट जारी

ख़बरें अभी तक। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में जहां बादल आफत बनकर बरस रहे हैं वहीं दूसरी ओर देश का उत्तरी हिस्सा भीषण गर्मी से बेहाल है। गर्मी के चलते ही दिल्ली और हरियाणा में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। इस साल दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्से मानसून से वचिंत है। इस कारण से भी गर्मी में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 72 घंटे में मानसून दिल्ली पहुंच जाएगा। हालांकि तब तक गर्मी से निजात मिलने के आसार नहीं है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। उत्तर भारत में हवाओं से नमी गायब है इसलिए लू चल रही है।

मुंबई मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बार देर से पहुंचे मानसून ने बरसात के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 375.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो किसी एक दिन में 5 जुलाई, 1974 के बाद दूसरी और 26 जुलाई, 2005 के बाद की सबसे भीषण बरसात है।