Samsung Galaxy Note10 इस दिन होगा न्यूयॉर्क में लॉन्च

खबरें अभी तक। गैजेट लवर्स के लिए खास खबर, जी हां Samsung की अगली जनरेशन Note सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। Samsung Galaxy Note 10 अगस्त 7 को लॉन्च किए जाने के निर्णय पर मोहर लग गई है। जिसके चलते Samsung ने लॉन्च के लिए मीडिया इन्वाइट देने भी शुरू कर दिए हैं।बता दें कि Galaxy Note 10 इवेंट न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें कि इन्वाइट में S Pen ब्लैक कलर में दिखाई दे रहा है।आशा की जा रही है की Galaxy Note 10 के साथ S Pen बंडल्ड होगा। इन्वाइट से यह भी पता चलता है की Note 10 इंफिनिटी डिस्प्ले और बीच में पंच होल डिजाइन के साथ उपलब्ध होगा। यह Samsung का पंच-होल डिस्प्ले के साथ आने वाला पहला फोन बनने वाला है।

साथ ही आपको बता दें कि लॉन्च से पहले फोन से सम्बंधित कई लीक्स सामने आ चुकी हैं। जानकारी देेते है कि Note 10 पिछले साल लॉन्च हुए Note 9 का अपग्रेडेड वर्जन होगा। Galaxy Note 10 में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर चिपसेट दिया भी दिया जा रहा है। यह क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट है। कहा जा रहा है कि  Note 10 के दो मॉडल आ सकते है। दोनों ही मॉडल अगस्त 7 को लॉन्च किये जाने की संभावना जताई जा रही हैं। पहले बेस मॉडल को Galaxy Note 10 कहा जाएगा और दूसरे टॉप-एन्ड मॉडल को Galaxy Note 10 Pro कहा जाएगा। Galaxy Note 10 Proकी डिस्प्ले, कैमरा और अन्य मामलों में Note 10 से बेहतर ही होगा। दोनों ही मॉडल S Pen के सतह में उपलब्ध होंगे। वहीं अगर कीमत की बात करें तो Pro वर्जन बेस वर्जन की तुलना में थोड़ा महंगा होगा।

लीक्स पर गौर किया जाए तो  Note 10 दो साइज- 6.28-इंच और 6.75-इंच में आपको उपलब्ध कराया जाएगा।  वहीं शायद दोनों ही मॉडल 5G वर्जन होंगे। दोनों ही मॉडल लेटेस्ट जनरेशन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आए। अभी के लिए, भारत में Galaxy Note 10 सीरीज लॉन्च  डेट का कोई खुलासा नही किया गया है। कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड देखते हुए कहा जा सकता है की अगस्त 7 के कुछ हफ़्तों बाद ही भारत में भी इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।