हिमाचल: मिस्ड कॉल दें और बन जाएं भाजपा के सदस्य

ख़बरें अभी तक। भाजपा का कुनबा बढ़ाने तथा संगठनात्मक चुनावों के मद्देनजर भाजपा कुल्लू मंडल 6 हजार नए लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ेगा। इसके अतिरिक्त मंडल स्तर पर 800 लोगों को सक्रिय सदस्य बनाने का भी संगठन ने लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में भाजपा कुल्लू मंडल की एक विशेष बैठक भाजपा मंडलाध्यक्ष विजेन्द्र सेन की अध्यक्षता में मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। विशेष अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा मौजूद रहे। बैठक में भाजपा सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी अमित सूद तथा सहप्रभारी नवल नेगी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अमर ठाकुर ने किया।

जिला सदस्यता प्रभारी अमित सूद ने इस दौरान बताया कि प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशानुसार कुल्लू मंडल को 6 हजार नए लोगों को भाजपा से जोडऩा होगा तथा ऐसे व्यक्तियों को भाजपा का प्राथमिक सदस्य भी बनाना होगा। उन्होंने कहा कि 800 सक्रिय सदस्य बनाना भी चारों मंडलों को लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि आम जन जो कि सर्माट फोन धारक है 8980808080 तथा साधारण फोन धारक 8980789807 पर मिस कॉल देकर भाजपा की प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इस दौरान सहप्रभारी नवल नेगी ने कहा कि प्राथमिकता सदस्यता अभियान का आगाज 3 जुलाई से होगा जोकि 11 अगस्त तक चलेगा। सक्रिय सदस्य 12 अगस्त से 31 अगस्त तक बनाए जाएंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने अपने संबोधन में भाजपा पदाधिकारियों को संगठनात्मक टिप्स भी दिए।