बिलासपुर: स्वारघाट में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्राला, घंटों तक रहा रोड जाम

ख़बरें अभी तक। चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भूमक स्थान पर रविवार सुबह स्वारघाट से गम्भर पुल की तरफ उतराई में जा रहा एक ट्राला नियंत्रण खोने से सड़क पर पलट गया। जिससे राष्ट्रीय मार्ग पर कई घंटों तक जाम लगा रहा। जाम के चलते अधिकतर बसें वाया बनेर-ज़कातखाना सड़क से होकर स्वारघाट पहुंच सकी। तथा बिलासपुर जाने वाली बसें भी पंजपीरी से मुड़कर जकातखाना-बनेर सड़क से होकर बिलासपुर के लिये जा सकी है।

जानकारी के अनुसार ट्राला नम्बर RJ 07C 501 जो माल भर कर बिलासपुर की तरफ जा तक कि भूमक स्थान के पास अनियंत्रित हो कर सड़क पर ही पलट गया। जिसमे सवार ट्राला चालक को कोई चोट नही आई हैं। सड़क पर ट्राला पलटने से लंबा जाम लगा रहा। जिससे पर्यटकों को भारी परेशानी का झेलने पड़ी है। इस कारण कई पर्यटकों को तो भूखे प्यासे ही जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।

सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस टीम मौका डटी रही और यातायात बहाल करने के लिये कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। स्वारघाट के थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि  नेशनल हाइवे पर ट्राला पलट जाने से जाम लगा था। जिसे पुलिस ने बहाल करवा दिया है।