400 km की माइलेज देने वाली यह कार को जल्द भारत में किया जाएगा लांच, जाने कीमत

ख़बरें अभी तक: भारतीय कार बाजार में Audi e-tron जल्द लॉन्च कर दिया जाएगा। बता दें कि Audi की e-tron  एक इलेक्ट्रिक कार है और कई नए फीचर्स से लैस है। जानकारी के लिए बता दें कि सितंबर 2018 में Audi ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-Tron से पर्दा उठाया था।कीमत :

Audi e-tron दिखने में काफी अच्छी है। इसका डिजाइन स्पोर्टी है। इसका शार्प और एजी लुक वाली इस एसयूवी के फ्रंट में ऑक्टागोनल ग्रिल दिया गया है। यह ग्रिल ऐक्टिव फ्लैप्स से लैस है जो कि हवा को खुद से पास होने देता है और फ्रंट ऐक्सल मोटर को ठंडा करता है इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये हो सकती है। क्योकिं यह पूरी तरह से बाहर से बनकर आएगी, इसलिए इस पर हैवी इंपोर्ट ड्यूटी लगेगी। यानी यह कार मेट्रो सिटी को टारगेट करेगी। लेकिन आम लोगों की पहुंच से काफी बाहर होगी। यह एक 5 सीट SUV है।

नई Audi e-tron में 2 इलेक्ट्रिक मोटर लगी है जो इसके आगे और पीछे की तरफ हैं इसकी फ्रंट मोटर 125 kw और रियर मोटर140 kw की पावर देती है। लेकिन इसका कुल कंबाइंड पावर आउटपुट300 किलोवाट (400hp) व टॉर्क 664 एनएम होगा। फुल चार्ज होने पर यह 400 km की दूरी तय कर सकती है।