इंडोनेशिया के इस दंपत्ति ने रखा अपने बच्चे का नाम Google

ख़बरेंअभी तक। Google के बारें में वैसे तो सभी जानते है। गूगल से हम कोई भी किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते है। मानव जीवन में गूगल के बिना जीना असंभव सा लगता है। गूगल हमारी कोई भी चीज खोजने में सहायता करता है और हमारे बेहद काम भी आता है। गूगल से आपको हर तरह की हेल्प भी मिलती है। वहीं इंडोनेशिया में एक दंपत्ति ने अपने बच्चे का नाम गूगल रखा है। और इस बच्चे को ‘वर्ल्ड्स स्ट्रॉन्गेस्ट नेम’ का खिताब दिया गया है। इस बच्चे के नाम को दुनिया का सबसे ताकतवर नाम बताया गया है। गूगल के माता-पिता उसे लीडर बनाना चाहते हैं.

इंडोनेशिया के रहने वाले एंडी सुपुत्रा की पत्नी ने आठ माह पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। ये दंपत्ति अपने बच्चे का नाम कुछ हटकर रखना चाहते थे। उन्होंने अच्छे नाम के लिए बहुत से लोगों से मदद ली। यहां तक कि उन्होंने इसके लिए कुरान की भी मदद ली, लेकिन कोई भी नाम उन्हें पसंद नहीं आया। बाद में उन्होंने सोचा कि वह अपने बेटे का नाम तकनीक पर रखेंगे।

इसके लिए उन्होंने विंडोज, आईओएस, आईफोन और माइक्रोसॉफ्ट जैसे नाम भी सोचे। लेकिन बाद में उन्होंने बच्चे का नाम गूगल रख दिया। एंडी के अनुसार यह शब्द सबसे ज्यादा दुनिया में प्रचलित है और दिनभर में सैकड़ों बार लिया जाता है। यही कारण था कि उन्होंने अपने बच्चे का नाम गूगल रख दिया।

वहीं एंडी से जब बच्चे के नाम के साथ सरनेम न जोड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं गूगल के साथ कोई शब्द जोड़कर उसे कमजोर नहीं करना चाहता था। मैं चाहता हूं कि गूगल की तरह ही मेरा बेटा भी हर किसी की मदद करे और ज्यादा से ज्यादा लोगों के काम आए। गूगल की मां ने कहा कि जब हमने अपने बेटे का नाम गूगल रखा तो सबने हमारे बच्चे के नाम का मजाक उड़ाया। लोगों ने यहां तक कह दिया कि उन्हें अपने दूसरे बच्चे का नाम व्हाट्सअप रख देना चाहिए।