हरियाणा: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, 7 लोग गंभीर रुप से घायल

ख़बरें अभी तक। टोहना के गांव दमकोरा में जमानी विवाद ने खुना रुप ले लिया। जिसमें 7 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में रात से ही विवाद चल रहा था। जिसने सुबह होते-होते खुनी झड़प का रुप ले लिया। जिसमें दोनों पक्ष के कुल मिलाकर 7 लोग घायल हो गए। इसमें भी एक पक्ष के दो लोग व दूसरे पक्ष के पांच लोग घायल हुए है। जिसमें से 4 को गंभीर हालत बताते हुए हिसार स्थित अग्ररोहा अस्पताल में रैफर कर दिया गया है।

अस्पताल में मामले की जानकारी देते हुए दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। ज्यादा घायल हुए लोगों का दावा था कि दूसरे पक्ष ने बाहर से लोगों को बुला कर उन पर हथियारों से हमला किया। आरोप यह भी है कि हमला करने वाले लोगों के पास देसी कटटे थे। जिसकी जानकारी उन्होनें अपने ब्यान में दी।

वहीं दूसरा पक्ष इसे पहले पक्ष की गलती करार दे रहा है। मामला दोनों पक्षों के बीच बोरवेल व रास्ते का बताया जा रहा है। मामला कुछ भी हो गलती किसी की भी हो। फिलहाल इस घटना से गांव में तनाव है। जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की जांच में जुटी है।