हिमाचल निर्माता के गृह क्षेत्र में तैयार की जा रही इटली से आयात सेब की पौध

ख़बरे अभी तक : हिमाचल प्रदेश की पहचान एक सेब राज्य के रूप में विश्व भर में मानी जाती है। अक्सर हिमाचली सेब को विदेशी सेब कड़ा मुकाबला देते आए हैं। मगर अब हिमाचल में ही इटली से आयात किए गए पौधे विकसित किए जा रहे हैं। इटली का सेब ना केवल बाजार में बेहतर दामों बिकता है बल्कि अच्छे रंग व बड़े आकार सहित स्वाद के लिए भी जाना जाता हैं। ऐसे में अब हिमाचल निर्माता डॉ यशंवत सिंह परमार के गृह क्षेत्र बागथन में बागवानी विभाग के बगीचों में इन दिनों इटली से आयात किए गए विभिन्न प्रजातियों के सेब के पौधे तैयार किए जा रहे हैं।

जल्द ही ये पौधे प्रदेश के शिमला, सोलन, सिरमौर आदि के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बागवानों को दिए जाएंगे। इन पौधों के लगने से प्रदेश के बागवान भी उच्च गुणवत्ता सहित बाजार में प्रतिस्पर्धा में भी अव्वल आ पाएंगे। बागवानी विभाग सिरमौर के उपनिदेशक डा. राजेंद्र भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश में उच्च गुणवत्ता वाले सेब उत्पादन के लिए ये पौधे विशेष रूप से इटली से लाए गए है। ये सेब अपने बेहतरीन स्वाद, रंग व बाजार मूल्य के लिए जाने जाते हैं और इससे बागवानों को बहुत लाभ मिलेगा।