प्रियंका गांधी के यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर किए ट्वीट पर यूपी पुलिस का रिट्वीट

ख़बरें अभी तक। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर के उत्तर प्रदेश की बिगड़ती हुई क़ानून व्यवस्था पर हमला बोला प्रियंका गांधी ने कहा कि एक के बाद एक अपराधिक घटनाएं हो रही है। मगर उत्तर प्रदेश भाजपा की सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

वहीं दूसरी तरफ़ उत्तर प्रदेश पुलिस ने रिट्वीट करके प्रियंका गांधी को जानकारी दी कि गंभीर अपराधों में UP पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई है दो वर्षों में 9225 अपराधी गिरफ़्तार हुए हैं। 81 अपराधी मारे गए हैं, रासुका में प्रभावी कार्रवाई कर लगभग दो अरब की संपत्ति ज़ब्त की गई है। डकैती हत्या लूट अपहरण जैसी घटनाओं में अप्रत्याशित कमी आयी है।

वहीं दूसरी तरफ़ BJP का कहना है कि इसके पहले सपा बसपा के लोग थाना चलाते थे। Bjp सरकार ने पुलिस को फ़्री हैंड कर दिया है और क़ानून व्यवस्था सशक्त हुई है। प्रियंका गांधी को पूरी जानकारी नहीं थी इस वजह से हमारे पुलिस ने प्रियंका गांधी को पूरा आंकड़ा बता दिया अगर इसी तरीक़े से प्रियंका गांधी ट्वीट करती रही तो अभी 52 सीट है अगली बार 25 सीट पर आ जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ़ कांग्रेस पार्टी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाओं को लेकर अपराध बढ़ गया है। बलात्कार के घटनाएं बढ़ गई है, हत्या लगातार बढ़ रही है सब प्रकार का सरकार का इक़बाल ख़त्म हो गया है। अगर इसके बाद भी योगी सरकार क़ानून व्यवस्था को सही नहीं कर पाती है तो जनता ने इन्हें सर आँखों पर बैठाया है और अगली बार इन्हें सत्ता से बाहर करेंगे।