राहुल गांधी के इस्तीफे से आहत सुमित्रा चौहान ने दिया इस्तीफा

ख़बरें अभी तक। हरियाणा की कांग्रेस नेताओं की राहुल गांधी ने दिल्ली में मीटिंग ली उसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि हरियाणा कांग्रेस कमेटी में कुछ बदलाव होंगे। लेकिन बदलाव तो नहीं हुए और इस्तीफों का दौर चल पड़ा, सबसे पहले हरियाणा महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, सुमिता चौहान ने अपने इस्तीफे के पीछे राहुल गांधी का इस्तीफा देना बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ही एक ऐसे व्यक्ति हैं जो कांग्रेस को अच्छी तरह चला सकते हैं और जब से उन्होंने इस्तीफा दिया है उनके इस्तीफे के बाद से मैं निराश और हताश थी इसलिए मैं इस्तीफा दे रही हूं।

हरियाणा कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि,  हरियाणा में हम भारी मतों से जितने वाले थे पर हरियाणा की कांग्रेस ही कांग्रेस को खा गई है। हरियाणा के कांग्रेस के नेताओं ने कांग्रेस को बाट दिया हरियाणा में कांग्रेस का हर कार्यकर्ता घुटन महसूस करता है, दबा हुआ महसूस करता है। हरियाणा में कांग्रेस के कार्यकता बहुत मायूस है बहुत दुखी है। इस बात के लिए मेने भी इस्तीफा दिया है।

हरियाणा में हार की जिम्मेदारी हरियाणा के तमाम नेताओं की है गांधी परिवार के बिना कांग्रेस को चलाना असम्भव है। गांधी परिवार ने त्याग किया है राहुल गांधी को अपना इस्तीफा वापिस लेने की आवश्कता है हार और जीत लोकतंत्र में लगी रहती है। हरियाणा के जो लोग जिम्मेदार है उनको बाहर करे। उनको अहम पदों से दूर करे नए बहुत लोग आगे आना चाहते है कुछ चंद लोगों की क्यों राजनीति रहती है। राहुल गांधी को कठोर निर्णय लेने होंगे देश और कांग्रेस को बचाने के लिए इस्तीफा वापिस लेना होगा।

हरियाणा कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि एक महीने पहले राहुल गांधी ने अपना इस्तीफा कांग्रेस वर्किंग के सामने रखा था और लोकसभा चुनाव की हार की  जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली थी। लेकिन राहुल गांधी जिम्मेदार है तो मैं भी हार की जिम्मेदार हुं और कांग्रेस का हर नेता जिम्मेदार है और प्रदेश अध्यक्ष भी जिम्मेदार है। राहुल गांधी सच की लड़ाई लड़ते है राहुल गांधी ने तो लड़ाई लड़ी है राहुल गांधी हार की जिम्मेदारी लेते है तो फिर हमें भी हार की जिम्मेदार लेनी चाहिए। हरियाणा में कांग्रेस हारी तो इसकी जिम्मेदारी मेरी भी है जमीनी स्तर पर हमारी जिम्मेदारी है।