मुंबई में आफत बन बरस रही बारिश, हादसों में गई 8 लोगों की जान

ख़बरें अभी तक। महाराष्ट्र में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी। शुक्रवार सुबह मुंबई और आसपास के इलाकों में जबरदस्त हो रही है।
बारिश से जहां लोगों को राहत की उम्मीद थी ,वही बारिश आफत बनकर बरस रही है। कई जगहों पर बारिश के कारण जल जमाव हो गया है। जिसके कारण जाम लगता जा रहा है। बारिश के कारण कई जगहों पर हादसे भी हुए और 8 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
हालांकि बारिश की वजह से मुंबई के तापमान में कमी आई है।

यहां अगले 24 से 36 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बारिश का लोकल ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बृहन मुंबई नगरपालिका (बीएमसी) ने किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए लोगों को मैनहोल न खोलने के निर्देश दिए हैं।