पद्मनाभ आचार्य ने मणिपुर के नए राज्यपाल के रूप में ली शपथ

ख़बरें अभी तक। मणिपुर के नए राज्यपाल के रूप में पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य ने शपथ ले ली है। उन्हें मणिपुर के उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायधीश जस्टिस लानुशुंगकम जमीर ने शपथ दिलाई है। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह तथा अन्य मंत्री मौजूद रहे। नागालैंड के गवर्नर पद्मनाभ आचार्य मणिपुर की गवर्नर नजमा हेपतुल्लाह की अनुपस्थिति में मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि पद्मनाभ आचार्य एक भारतीय राजनेता हैं, वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। आचार्य 14 जुलाई, 2014 से नागालैंड के राज्यपाल रहे। 12 दिसम्बर, 2014 से 17 अगस्त, 2016 के बीच वे आचार्य असम के राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) भी रहे है। पद्मनाभ आचार्य 21 जुलाई, 2014 से 19 मई, 2015 के बीच त्रिपुरा के राज्यपाल भी रहे है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी किए आदेश में कहा गया है कि मणिपुर की वर्तमान राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला छुट्टी पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में नगालैंड के राज्यपाल पीबी आचार्य को मणिपुर का अतिरिक्त चार्ज दिया जाता है। वे अपने कर्तव्यों के साथ-साथ मणिपुर राज्य के भी गवर्नर का पद नजमा अनुपस्थिति में संभालेंगे।

बता दें कि मणिपुर भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित राज्य है। मणिपुर की राजधानी इम्फाल में स्थित है। इसका गठन 21 जनवरी, 1972 को किया गया था। मणिपुर की विधानसभा में 60 सीटें हैं। मणिपुर के मौजूदा मुख्यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह हैं। मणिपुर में लोकसभा की 2 तथा राज्यसभा को 1 सीट है। मणिपुर का क्षेत्रफल 22,327 वर्ग किलोमीटर है। साथ ही ये भी बता दें कि मणिपुर का जनसंख्या  घनत्व 130 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।