स्वराज पार्टी के नेता योगेंद्र यादव ने किया ऐलान, हरियाणा की सभी सीटोंं पर लड़ेंगे चुनाव

स्वराज पार्टी ने हरियाणा में सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारने का ऐलान कर दिया है। योगेंद्र यादव के नेतृत्व में बनी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुट गई है। चंडीगढ़ के प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में ये ऐलान किया गया है। ‘न पैंतीस एक, हो छतीस एक’ का पार्टी द्वारा नारा दिया गया है।

पार्टी द्वरा कहा गया है कि सच की खेती को उजागर करेगी स्वराज इंडिया। चुनाव आयोग ने सीटी चुनाव चिन्ह आबंटित किया है। एक तिहाई सीटों पर महिलाओं व युवाओं को उतारने का भी ऐलान किया गया है। कहा गया है कि घोषणापत्र की बजाए ईमान पत्र जारी करेंगे। किसान कर्ज मुक्ति, लागत से देड़ गुणा दाम मिले।

पार्टी ने कहा कि शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार ढूंढने के लिए स्टाइपेंड दिया जाएगा। गांवों में महिलाओं की अनुमति के बगैर शराब के ठेके नहीं खुलेंगे। खेती में लगे और दिहाड़ी के मजदूर को न्यूनतम मजदूरी मिले। कानून व्यवस्था को सुधारा जाएगा।