भाजपा ने सदस्यता अभियान को लेकर बनाई रणनीति, 5 लाख लोगों को सदस्यता देने का रखा लक्ष्य

ख़बरें अभी तक। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आज ऊना मंडल में भाजपा सदस्यता अभियान चलाने को लेकर बैठक की। इस दौरान सत्ती ने भाजपा पदाधिकारियों को प्राथमिक सदस्यता में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी के निर्देश दिए। सत्ती ने नेता विपक्ष के ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि अटल सरकार द्वारा दिए गए औद्योगिक पॅकेज को समय पूर्व खत्म करने के लिए कांग्रेस ही गुनाहगार है। वहीं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के मुद्दे को अभी मीडिया में लाने का सही समय नहीं बताया।

लोकसभा चुनावों में मिली बड़ी जीत से गदगद भाजपा अब अपने सदस्यता अभियान को गति देने में जुट गई है। भाजपा ने हिमाचल में 5 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा ने प्रदेश स्तर पर रणनीति बनाने के बाद जिला और विधानसभा स्तर पर बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। सत्ती ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान 11अगस्त तक चलेगा, जिसके तहत भाजपा के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोकसभा चुनावों में जीत के लिए लोगों धन्यवाद करेंगे और साथ ही अपने सदस्यता अभियान से भी लोगों को जोड़ेंगे।