औली पर शाही शादी की मार : सीवर टैंक ओवरफ्लो, घाटी में लगा गंदगी का अंबार

ख़बरें अभी तक। लगातार विवादों में घिरी औली में हुई 200 करोड़ की शाही शादी के बाद वहां बने शौचालय फिट भर गए हैं। जिसमें ओवर फ्लो होने से वहां चारों तरफ गंदगी फैल रही है। गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी के बाद औली में कूड़े का भी अंबार लगा है। जिससे रोजाना साफ किया जा रहा है, लेकिन औली में फिर भी चौतरफा गंदगी से घिर गई है। कूड़ा निस्तारण के लिए गुप्ता बंधुओं की ओर से मंगलवार को एनईएफटी (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) के जरिए नगर पालिका जोशीमठ के खाते में पांच लाख की धनराशि जमा कराई गई है।

औली में अभी तक 278 क्विंटल कूड़े का निस्तारण ट्रकों के जरिए किया जा चुका है। बुधवार को18 क्विंटल कूड़ा इकट्ठा किया गया। गुरुवार को भी कूड़ा उठाने का काम जारी है। कूड़ा हटाने का काम 30 जून तक चलेगा।30 जून तक कूड़ा हटाने के बाद इस पर आए खर्चे का आकलन किया जाएगा। गौरतलब हो कि औली में हुई गुप्ता बंधुओं की शाही शादी अभी तक विवाद का विषय बनी हुई है। यह मुद्दा उत्तराखड़ विधानसभा में भी गूंज चुका है।