नेपाल शिक्षा बोर्ड को पंसद आया हरियाणा शिक्षा बोर्ड का ये सिस्टम, अपने देश में करेगा लागू

देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है कि नेपाल शिक्षा बोर्ड को हरियाणा विद्यायल शिक्षा बोर्ड का एक सिस्टम बेहद पसंद आया है। यहीं नहीं, पड़ोसी देश उस व्यवस्था को अपनाने भी जा रहा है। बोर्ड की कार्य प्रणाली का अध्ययन करने के लिए बुधवार को नेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ऑफ नेपाल की आठ सदस्यीय टीम ने भिवानी पहुंची।

टीम को हरियाणा बोर्ड का ऑनलाइन सिस्टम और सिलेबस में देश के विभिन्न राज्यों की जानकारी को शामिल करने का सिस्टम पसंद आया। टीम ने हर ब्रांच में जाकर जानकारी ली। टीम का मुख्य उद्देश्य हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शैक्षिक व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, मूल्यांकन प्रणाली तथा कौशल एवं विकास संबंधी शिक्षा प्रणाली का अध्ययन करना है।