बिहार के कैमूर जिले में सनकी पति ने पत्नि को मारी गोली

ख़बरें अभी तक। बिहार के कैमूर जिले में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिला को गोली मारने वाला उसका पति ही है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मोहनिया थाना क्षेत्र स्थित मोहम्मदपुर गांव का है, जहां एक सनकी पति ने कनपटी पर गोली मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी से 500 रुपए मांगे थे, लेकिन उसने देने से इंकार कर दिया। ऐसे में आवेश में आकर पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी पति के घर से एक नाइन एमएम की एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, और एक खोखा बरामद किया है। बता दें कि गिरफ्तार पति पहले से गैंगवार आरोपी है। वहीं, घर वालों का कहना है कि एक माह पहले इसकी शादी हुई थी। जितना दहेज मांगा था उतना दिया गया। फिर भी बार-बार पैसे की मांग लड़के के घर वाले किया करते थे। बुधवार को पैसे के लिए लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी।