INLD को एक बार फिर लगा बड़ा झटका, अब दिल्ली का राजनैतिक कनेक्शन भी टूटा

हरियाणा भाजपा इस वक्त अपने विस्तार अभियान पर पूरी तरह जुटी हुई है और उसके निशाने पर सबसे ऊपर है इनेलो। अब तक इनेलो के आधा दर्जन विधायकों को अपने यहां शामिल करवा चुकी भाजपा ने अब संसद में इनेलो के इकलौते सदस्य रामकुमार कश्यप को भी पार्टी में ज्वाइन करवा लिया है। जिसके बाद से इनेलो का दिल्ली से राजनैतिक कनेक्शन भी टूट गया है.
रामकुमार कश्यप ने दिल्ली में इनेलो छोड़कर भाजपा का दामन थामा। कश्यप 10 अप्रैल 2014 को इनेलो की ओर से राज्यसभा में पहुंचे थे और उनका कार्यकाल अप्रैल 2020 तक है। कुरुक्षेत्र जिले से संबंध रखने वाले 68 वर्षीय रामकुमार कश्यप के भाजपा ज्वाइन करने के साथ ही संसद में इनेलो का एक भी सदस्य नहीं बचा है। विधानसभा में भी इनेलो के सदस्यों की संख्या 19 से घटकर 6 पर आ गई है। इनेलो के 4 विधायक जेजेपी के साथ है और कई अन्य भाजपा में शामिल हो चुके हैं