यूपी : ब्रह्मकुमारी आश्रम के संचालक पर लगा युवती से दुष्कर्म का आरोप, मामला पुलिस के अधीन

ख़बरें अभी तक।  ब्रह्मकुमारी आश्रम में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप आश्रम संचालक पर लगा है। मामला आगरा के थाना सिकंदरा के रुनकता क्षेत्र का है। यहां ब्रह्मकुमारी आश्रम है। पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर लिया है

आश्रम संचालक भगवान सिंह पर आरोप है कि उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। वहीं आश्रम में रह रहीं अन्य युवतियों के साथ भी भगवान सिंह गलत कार्य करता था। मंगलवार को पीड़ित युवती किसी तरह से आश्रम से निकली और पुलिस के पास पहुंची। थाना सिकंदरा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।