रोहतक: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका तीन पार्षदों ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन

ख़बरें अभी तक। रोहतक में कांग्रेस को बड़ा झटका उस समय लगा जब  तीन पार्षद कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए सामिल। पार्षदो का मानना भजपा सरकार में हो रहे निष्पक्ष कार्यो को लेकर हुए प्रेरित। इस कार्य कर्म में सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर सहित कई नेता मौजूद।

रोहतक में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब तीन पार्षद कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। पार्षदो का मानना की खटर सरकार में निष्पक्षता से कार्य किये हैं और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद के नारे को लेकर आज भाजपा में शामिल हुए हैं।

लोक सभा चुनाव के बाद भाजपा को हरियाणा में सभी सीटों पर कमल खिलाने के बाद सभी पार्टियों में भगदड़ सी मची है, या ये कहे कि आया राम गया राम की राजनीति हो रही है। हर रोझ एक ही खबर आती है कि आज पूर्व एमएलए या पार्षद भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर का कहना है कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण सभी पार्टियों में भगदड़ मची हुई है। आज तीन कांग्रेस के पार्षदों ने भाजपा में आस्था जताई है। भाजपा का कुनबा बढ़ा है हम इनका स्वागत करते हैं और कार्य कर्ताओ की तरह  मान सम्मान दिया जाएगा। सभी पार्षद साथ मिलकर भाजपा के मेयर मनमोहन गोयल की अगवहीँ में शहर का विकास करेंगे।