हरियाणा: अवैध खनन माफियाओं पर SDM का डंडा, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ख़बरें अभी तक: सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवेहलना कर वन क्षेत्र में खनन कर रहे खनन माफियाओं पर एसडीएम और पुलिस की एक ज्वाइंट टीम ने छापेमारी कर एक पोपलैंड को जब्त कर लिया। फिरोजपुर झिरका पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। फिरोजपुर झिरका के SDM रीगन कुमार ने कहा कि इस बाबत प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी। SDM रीगन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें अज्ञात सूत्रों से जानकारी मिली कि

नहारिका-चित्तौड़ा गांव से सटे अरावली क्षेत्र में कुछ लोग गैरकानूनी तरीके से अवैध खनन कर रहे हैं। इस संबंध में पुलिस व स्थानीय प्रशासन की एक ज्वाइंट टीम बनाकर उपरोक्त स्थान पर छापामारी की गई। जहां पाया गया कि कुछ लोग पोपलैंड की मदद से अवैध खनन कर रहे हैं। पुलिस की टीम ने उपरोक्त खनन माफियाओं का दबोचने का प्रयास किया लेकिन वो मौके से भाग निकले। टीम ने मौके से एक पोपलैंड को जब्त कर उसे थाने में बंद कर दिया है। हरी सिंह थाना प्रभारी के मुताबिक जो आरोपी  हरियाणा वन क्षेत्र में गैरकानूनी तरीके से खनन कार्य कर रहे थे उनकी पहचान कर ली गई ।  इस मामले में पुलिस ने चार  लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया जायेगा।