उत्तराखंड: मिशन 2022 की तैयारियों में जुटी बीजेपी

ख़बरें अभी तक: लोकसभा चुनाव के बाद अब बीजेपी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाने में लग गई है। उत्तराखंड में भाजपा की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक शनिवार को शुरू हो गई। इसमें संगठन के विस्तार और मिशन 2022 पर खास तौर से रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि बैठक में भाग लेने के लिए संगठन के पदाधिकारी परमार्थ निकेतन पहुंच चुके हैं। इस बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शाम को पहुंचे। बैठक के पहले सत्र में सभी पदाधिकारियों का परिचय हुआ।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश बनाए रखने के लिए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर देश के सभी प्रदेशों में कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जा रही है। इसके अलावा संगठन की नीति के मुताबिक 20 प्रतिशत सदस्यता बढ़ाने को लेकर भी रणनीति बनेगी। उन्होंने बताया कि छह जुलाई से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, केदार जोशी, ज्योति प्रसाद, कुसुम कंडवाल, मयंक गुप्ता, पुष्कर सिंह धामी, राजकुमारी गिरी, कैलाश शर्मा, खजानदास, गजराज बिष्ट, आशीष गुप्ता, महेंद्र भट्ट, विनोद कंडारी, सुनील उनियाल गामा, कुलदीप कुमार, राजेंद्र अंथवाल, बलबीर घुनियाल, अनिल कपूर, विरेंद्र बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष स्वर्गाश्रम भरत लाल, मंडल महामंत्री अश्वनी गुप्ता, जिला संयोजक गजेंद्र नागर, गुरुपाल बत्रा, मनीष राजपूत, शकुंतला राजपूत, अशोक अग्रवाल, सचिन चोपड़ा, गोपाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।