मंत्री मनीष ग्रोवर ने भाजपा को लेकर दिया बयान, कहा अपने दम पर खड़ी हुई है ये पार्टी

हरियाणा प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि भाजपा पार्टी ही देशभर में एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसे कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत के बल पर आज ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत संगठन के बल पर हम प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में 75 से अधिक सीटों का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

ग्रोवर शनिवार को रोहतक में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जजपा पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए प्रेम हुड्डा, विपुल नांदल, हिमांशु राठी, चंचल नांदल व अनिल दुहन सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का पटका पहनाकर पारम्परिक तरीके से स्वागत किया। ग्रोवर ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी साथियों को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।