त्रिपूरा -पर्यावरण संरक्षण की सराहनीय मुहिम, एक मिनट में 6500 पौधे लगा रचा इतिहास

ख़बरें अभी तक। त्रिपुरा में मुख्‍यमंत्री बिप्‍लब कुमार देब की मौजूदगी में विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एक मिनट में 6500 पौधे लगाए गए। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री ने जिले के नागरिकों और स्‍कूली छात्रों का आभार जताया। उन्‍होंने कहा कि पुरातन काल से ही भारतवर्ष में पेड़ पौधों की पूजा होती रही है। त्रिपुरा को हरित प्रदेश बनाने में यह प्रयास मददगार साबित होगा।

मुख्‍यमंत्री ने यह भी कहा कि जन जागरूकता के अभाव की वजह से ग्‍लोबल वर्मिंग और पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियां देश के सामने खड़ी हैं। हमारी आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रह सकें, इसके लिए त्रिपुरा में विशेष लक्ष्‍य तय करके पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। राज्‍य सरकार ने सूबे में हरियाली को बढ़ावा देने और शहर को सुंदर बनाने के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है। नई योजना के तहत सड़क के किनारे बसे दो लाख से अधिक लोगों के घर के बाहर पेड़ पौधे लगाने के लिए 200 रुपये हर महीने दिए जाएंगे।