ऋतिक रोशन की फिल्म Super 30 का दूसरा गाना Paisa हुआ रिलीज..

खबरें अभी तक। ऋतिक रोशन की सुपर 30 बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्टर सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार की भूमिका में नजर आएंगे।  आज इस फिल्म का दूसरा गाना ‘पैसा ‘ को रिलीज कर दिया गया है।  इस गाने में दिखाया गया है कि कैसे पैसे के बल आम इंसान को लुभाया जा सकता है।  पैसा ‘  गाने को अजय-अतुल ने कंपोज किया है।  गाने के बीट शानदार हैं। विशाल ददलानी ने गाने को गाया है। अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स हैं।  लोगों को गाना बेहद पसंद आ रहा है।  इस गाने को  ऋतिक रोशन ने अपने  ट्विटर पर शेयर करते  हुए लिखा कि सालों की मेहनत का फल है ये पैसा, अब इसका असर होगा आनंद पे कैसा।

आपको बता दें कि इस गाने को लेकर हाल ही में अतुल गोगावले ने बताया था कि  हर व्यक्ति जो वर्षों के संघर्ष के बाद पैसा कमाना शुरू करता है, उससे संबंधित होगा ये गान, उनके भाई अजय ने इसे अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए सार्थक गीतों के साथ एक डांस संख्या के रूप में वर्णित किया है।  अतुल का आगे कहना है, “यह फिल्म में एक डांस नंबर नहीं है। लेकिन यह लोकप्रिय होने के बाद दर्शकों के लिए एक डांस नंबर बन सकता है।  मुझे विश्वास है कि आज की पीढ़ी पब और सिनेमाघरों में इस गाने को सुनना पसंद करेगी।  फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होगी। मूवी को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है।