डैनी काये मानवाधिकार पुरस्कार के लिए Priyanka Chopra को चुना गया

ख़बरें अभी तक। बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री Priyanka Chopra को डैनी काये मानवाधिकार पुरस्कार के लिए चुना गया है। प्रियंका चौपड़ा यूनिसेफ की गुडविल एम्बेसडर हैं। साथ ही प्रियंका संयुक्त राष्ट्र के “गर्ल अप” अभियान का हिस्सा भी हैं।  बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा बच्चों की शिक्षा के लिए काफी काम करती है। वे भारत में विभिन्न NGO से जुड़ी हुई हैं जो बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा के लिए कार्य करते हैं।

यूनिसेफ (United Nations International Children’s Emergency Fund) बाल अधिकारों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी है। इसकी स्थापना 11 दिसम्बर, 1946 को हुई थी। इसका मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित है। वर्तमान में यूनिसेफ के अध्यक्ष तोरे हेट्रेम हैं। यह संस्था विश्व भर में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा कल्याण के लिए कार्य करती है। इस पुरस्कार का नाम अभिनेता डैनी काये के नाम पर रखा गया है, वे अमेरिकी अभिनेता, गायक व डांसर थे। वे 1954 में यूनिसेफ के पहले गुडविल एम्बेसडर बने थे।