फरीदाबाद:  हार से हताश कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता कर शीर्ष नेतृत्व पर लगाए आरोप

ख़बरें अभी तक। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को मिला करारी हार के बाद जिला स्तर के कार्यकर्ता बेहद हताश हैं। इस हार का कारण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बताया है। फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी सहित आधा दर्जन कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता कर अपने ही शीर्ष नेतृत्व पर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी आपसी गुटबाजी लड़ाई के चलते आज कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। वह आज उन सभी शीर्ष नेतृत्व से हाथ जोड़ कर अपील करने के लिए आए हैं। सभी कांग्रेसी नेता आपसी लड़ाई और गुटबाजी को छोड़कर एकजुट हो जाए तो निचले स्तर के नेता और कार्यकर्ताओं को साहस मिलेगा। वह फिर से लड़ाई लड़ पाएंगे अगर ऐसा नहीं हुआ तो प्रेस वार्ता कर रहे कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि वह अपनी बात कांग्रेस हाईकमान तक पहुंचाने के लिए अपनी ही पार्टी के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे और प्रदर्शन करेंगे।