कैबिनेट मंत्री अनिल विज का भुपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज, कहा रस्सी जल गई मगर बल नहीं गया

ख़बरें अभी तक। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर पलटवार करते हुए कहा कि हुड्डा को जनता ने पहले ही सज़ा दे दी है। विज ने कहा लेकिन रस्सी जलने के बाद भी उनका बल नहीं गया, अभी इनको और सज़ा मिलना बाकि है। ओपी चौटाला द्वारा मुख्यमंत्री की तुलना नकारा पशुओं से करने पर विज ने चौटाला को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि जिसके जैसे संस्कार होते है वो वैसे ही शब्दावली का इस्तेमाल करता है। इनके संस्कारो से जनता वाकिफ है। लेकिन आने वाले समय में ये अपने पैरो पर भी खड़े नहीं हो पाएंगे।

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्डा ने अपने बयान में हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया था कि जाट आंदोलन की आड़ में भाजपा सरकार ने राजकुमार सैनी की मार्फ़त प्रदेश को आग में झोंका था। इस पर हरियाणा में गब्बर के नाम से मशहूर केबिनेट मंत्री अनिल विज कैसे चुप रहने वाले थे। विज ने हूड्डा पर पलटवार करते हुए कहा कि रस्सी जल गई मगर बल नहीं गया हूड्डा को हरियाणा की जनता ने पहले ही सजा दे दी है।  विज ने कहा हमे उम्मीद थी कि इनको समझ आ जायेगी लेकिन इन्हें समझ नही आई, अभी इनको ओर सजा मिलनी बाकी है। विज ने कहा कि सबसे बड़ी सभा जनता होती है जनता ने इनको नकार दिया है इनको कुछ नहीं आता बस नौकरी व् सीएलयू ही बेचने आते है। विज ने कहा कि ये जो भो बोलना चाहते है बोले इनकी सभी बातों का जवाब देंगे।

इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तुलना नकारा पशुओं से करने पर विज ने भड़कते हुए कहा कि जिसके जैसे संस्कार होते है वो वैसे ही शब्दावली का इस्तेमाल करता है। इनके संस्कारो से जनता वाकिफ है और मोहर जनता की होती है। जनता ने इनको नाकार दिया है नाकार कर पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया है और साड़ी ज़िंदगी अब ये अपने पैरो पर भी खड़े नहीं हो पाएंगे। ओपी चौटाला के सरकार बनाने के दावों पर विज ने तंज कस्ते हुए कहा कि अब सारी ज़िंदगी ये पैरो पर भी खड़े नहीं होंगे।

आने वाले विधानसभा चुनाव की दस्तक से आम आदमी पार्टी दिल्ली में बसों व् मैट्रो में मुफ्त किराए पर विचार कर रही है। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर चुटकी लेते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में इतनी बुरी तरह से पिट के इंसान कुछ तो हथकंडे अपनाएगा ही क्योंकि दिल्ली की सातों लोकसभा की सीट हारा है तो इस हार को हज़म करने के लिए कुछ तो करेगा ही।