खबरें अभी तक। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की चर्चा तो सुर्खिया बटोरती ही रहती है। अरबाज़ खान से तलाक के बाद मलाइका का नाम अर्जुन से जुड़ा, वहीं दोनों अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे हुए है। लेकिन बीते दिनों अर्जुन सारी दुनिया के सामने अपने रिश्ते को कुबूल कर चुके हैं।
आपको बता दें कि मलाइका अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेहद एक्टिव रहती हैं। अपनी तस्वीरों को वो अक्सर इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करती हैं। उनकी इन तस्वीरों पर आम लोगों के साथ साथ बॉलीवुड के सितारे भी कमेंट आते रहते हैं। लेकिन बीते दिन तो तब कमाल हो गया जब शेयर की गई तस्वीर पर अर्जुन कपूर ने एक खास कमेंट किया है।
बता दें कि मलाइका ने अपने इंस्टा पर बीते रोज़ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा मेरे कई मूड जो सिर्फ मेरी गर्लफ्रेंड्स ही जानती है। मलाइका की इस तस्वीर पर अर्जुन “Hmmmm” लिखा कर कमेंट किया। अब अर्जुन के इस हम्म्म्म का क्या मतलब है ये तो वो ही जानें। इसका पता लगाना हमारे लिए तो मुश्किल है।