मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आतंकी निकले कलाकार

खबरें अभी तक: मुंबई के वसाई इलाके में बाज़ार में दो यंग बॉयज पर अचानक से नजर पड़ी। वो दोनों दुकान से सिगरेट खरीद रहे थे। वैसे भी उन्होंने बुलेट प्रुफ जैकेट पहनी हुई थी। उनकी लुक भी पूरी तरह आतंकवादियों वाली लग रही थी। जैसे ही कुछ लोगों की नजर उन दोनों पर पड़ी तो लोगों के होश उड़े के उड़े रह गए और वो डर कर भागने लगे। इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद खबर पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस तकरीबन दो घंटे तक उन्हें ढूंढते रहे। आखिरकार वो दोनों पुलिस के हाथों लग ही गए।

पुलिस ने उन्हे हिरासत में ले लिया।जिसके बाद मालूम पड़ा कि वो दोनों हिंदी फिल्मों में काम करते हैं। सेट पर जो एक्सट्रा आर्टिस्ट होते है, वह वैसे ही थे। फिर पता चला कि रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक फिल्म की शूटिंग की जा रही है। इसी फिल्म में दोनों को आतंकवादी का रोल निभाने को मिला है। उस वक्त दोनों आर्टिस्ट को सेट से फ्री टाइम मिला तो उसी लूक में दोनो बाहर सिगरेट पीने चले गए। जैसे ही वो दोनों बाहर बाज़ार में लोगों के बीच मे गए तो उन्हें आतंकवादी समझ लोग डर गए।

अब अगर उनका परिचय दिया जाए तो बता दें कि दोनों में से एक का नाम बलराम गिनवाला है, तो वहीं दूसरे का नाम अरबाज़ खान है। इस घटना के बाद फिल्म प्रॉडक्शन के लोग थाने पहुंचे। फिर प्रॉडक्शन यूनिट के प्रभारी ने वहां सारे ज़रूरी कागजात जमा किए। पुष्टि करी गई कि वो दोनों उन्हीं की फिल्म में एक्स्ट्रा आर्टिस्ट हैं। वैसे यूनिट प्रभारी को भी मुसीबत का सामना करना पड़ा। पुलिस ने यूनिट इन-चार्ज समेत बलराम और अरबाज़, तीनों पर केस दर्ज़ कर लिया है। यह केस दर्ज करते हुए उनपर शांति भंग करने का आरोप लगाया