शपथ ग्रहण समारोह: सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम, दिल्ली की कई सड़के रहेगी बंद

खबरें अभी तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर विदेशी मेहमानों, मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों और अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के दस हजार जवानों तैनात है।

साथ ही एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई महत्वपूर्ण जगहों पर रैपिड एक्शन जवानों को भी तैनात किया गया है। इतना ही नही बल्कि अलर्ट के चलते कई महत्वपूर्ण भवनों पर निशानेबाजों को भी तैनात किया गया है। मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शाम करीब सात बजे शपथ लेने का कार्यक्रम शुरू होगा। इस कार्यक्रम में करीब 8 हजार लोग शिरकत करेंगे। वहीं जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक नई दिल्ली जिले में कई सड़कें बंद रहेंगी।