ISSF विश्व कप राइफल में अपूर्वी चंदेला ने स्वर्ण पदक जीता

ख़बरें अभी तक। भारतीय निशानेबाज़ अपूर्वी चंदेला ने हाल ही में जर्मनी के म्युनिक में ISSF विश्व कप राइफल में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है। अपूर्वी ने चीन की वांग लुयाओ को 251 के स्कोर के साथ हराया है। यह इस वर्ष 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में अपूर्वी का दूसरा स्वर्ण पदक है, इससे पहले उन्होंने फरवरी 2019 में नई दिल्ली में भी स्वर्ण पदक जीता है। यह उनके ओवरआल करियर का चौथा ISSF पदक है।

अपूर्वी चंदेला का जन्म 4 जनवरी, 1993 को राजस्थान के जयपुर में हुआ था। अपूर्वी चंदेला ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। 2015 में विश्व कप फाइनल में म्युनिक में उन्होंने रजत पदक जीता। 2015 में ही चांगवोन में आयोजित विश्व कप में उन्होंने कांस्य पदक जीता। 2018 के गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने कांस्य पदक जीता। 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता-पालेमबांग में आयोजित एशियाई खेलों में उन्होंने कांस्य पदक जीता। 2019 में नई दिल्ली में आयोजित ISSF विश्व कप में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था।