ममता कैबिनेट ने नियुक्त किया नया गृह सचिव, 10 डीएम बदले

ख़बरें अभी तक । लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद ममता कैबिनेट ने बड़ा फेरबदल किया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को अलापन बंदोपाध्याय को राज्य का नया गृह सचिव नियुक्त किया। साथ ही बड़े पैमाने पर आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। सरकारी अधिसूचना के मुताबिक इनमें 10 डीएम को भी बदला गया है।

बताया जाता है कि चुनाव आयोग ने जिन अधिकारियों के तबादले किए थे, सरकार ने उन्हें पुन: उनके पुराने पद पर बहाल कर दिया है। अत्री भट्टाचार्य की जगह बंदोपाध्याय को गृह सचिव बनाया गया है। गौरतलब है कि भट्टाचार्य का चुनाव आयोग ने तबादला कर दिया था और उनकी जगह मोलोय डे गृह विभाग का कामकाज देख रहे थे। अतीत रंजन बर्धन को उत्तरी बंगाल विकास विभाग का नया प्रमुख सचिव बनाया गया है।